विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मई के पहले 4 कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाज़ार में ₹10,850 करोड़ का निवेश किया है। हालांकि, इस अवधि में एफपीआई ने ऋण या बॉन्ड बाज़ार से ₹2,460 करोड़ निकाले हैं। गौरतलब है, इससे पहले एफपीआई ने भारतीय शेयर बाज़ार में अप्रैल में ₹11,630 करोड़ और मार्च में ₹7,936 करोड़ का निवेश किया था।