अमेरिका ने कहा है कि 8 नवंबर से नॉन-सिटिज़न और गैर-आप्रवासी हवाई यात्रियों को बोर्डिंग से पहले पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण और टीकाकरण प्रमाण देने की ज़रूरत होगी। टीकाकरण का प्रमाण न देने वालों को प्रस्थान से 24 घंटे के भीतर की नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट देनी होगी। 18 साल से कम के बच्चों के लिए टीकाकरण की आवश्यकता से छूट है।