विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की गई, जांच करवाएंगे: विधानसभा में बिहार के सीएम
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि जेडीयू व बीजेपी के विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि विधायकों को लाखों रुपए देने की पेशकश हुई और वह इन सबकी जांच करवाएंगे। गौरतलब है, फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने बहुमत साबित कर दिया है।