विधायिका को कानूनों पर फिर से विचार करने व समय के अनुसार सुधारने की ज़रूरत है: सीजेआई

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एन.वी. रमणा ने ओडिशा में एक समारोह में शनिवार को कहा कि विधायिका को कानूनों पर फिर से विचार करने व उन्हें समय के अनुरूप सुधारने की ज़रूरत है ताकि वे ‘व्यावहारिक वास्तविकताओं’ से मेल खा सकें। उन्होंने आगे कहा, "कार्यपालिका को संबंधित नियमों को सरल बनाकर इन प्रयासों का मिलान करना होगा।"