विनय कुमार को रूस में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। कुमार रूस में भारत के राजदूत रहे पवन कपूर की जगह लेंगे जिन्हें हाल ही में भारतीय विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) नियुक्त किया गया है। 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विनय कुमार फिलहाल म्यांमार में भारत के राजदूत हैं।