'विनी द पू' कहानियों को प्रेरित करने वाला यूके का ब्रिज नीलामी में ₹1.3 करोड़ में बिका

ए.ए. मिल्ने की विनी-द-पू कहानियों को प्रेरित करने वाले असली पुल को यूके में एक नीलामी में £131,625 (₹1.3 करोड़) में बेचा गया। पेंसहर्स्ट (केंट) के पास बने इस पुल के £60,000 (₹61 लाख) में बिकने की उम्मीद थी। मिल्ने 1920 के दशक में ब्रिज पर अपने बेटे के साथ खेलते थे जिससे प्रेरित होकर उन्होंने विनी-द-पू की कहानियां लिखी।