भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने स्वीडन की योआना मालमग्रेन को 8-0 से हराकर विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप्स 2022 के 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। विनेश इसके साथ ही विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप्स में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 28-वर्षीय विनेश ने 2019 में भी विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप्स में कांस्य पदक जीता था।