inshorts

विनोद कांबली को महाराष्ट्र के व्यवसायी ने ऑफर की ₹1 लाख/माह वेतन की नौकरी

महाराष्ट्र के एक व्यवसायी संदीप थोराट ने पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को ₹1 लाख/माह वेतन की नौकरी ऑफर की है। बकौल रिपोर्ट्स, कांबली को मुंबई में सह्याद्री उद्योग समूह के वित्त विभाग में नौकरी की पेशकश की गई है। इससे पहले कांबली का इंटरव्यू वायरल हो गया था जिसमें उन्होंने बताया था कि वह आर्थिक तंगी से गुज़र रहे हैं।