विपक्ष मेरे व सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ काला जादू कर रहा है: कर्नाटक के डिप्टी सीएम
कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि विपक्ष कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए उनके और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ 'शत्रु भैरवी यज्ञ' नामक काला जादू कर रहा है। उन्होंने कहा, "केरल के राजा राजेश्वरी मंदिर के पास तांत्रिक हमारे खिलाफ 'शत्रु भैरवी यज्ञ' कर रह हैं लेकिन हमारे साथ भगवान का आशीर्वाद है।"