विपक्ष से संबंध स्वीकारने के लिए दिए गए बिजली के झटके: संसद की सुरक्षा में सेंधमारी के आरोपी
देश की संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के 5 आरोपियों ने दिल्ली की एक अदालत में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि उन्हें विपक्षी दलों के साथ संबंध स्वीकारने के लिए प्रताड़ित किया गया और बिजली के झटके दिए गए। आरोपियों ने दावा किया कि उन्हें लगभग 70 सादे कागज़ों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया।