विपक्षी गठबंधन का नाम 'INDIA' रखने के खिलाफ दिल्ली में दर्ज कराई गई शिकायत
बेंगलुरु में हुई 26 विपक्षी दलों की बैठक में गठबंधन का नाम 'INDIA' रखने वाली पार्टियों के खिलाफ दिल्ली के बाराखम्बा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता अविनीश मिश्रा ने 'INDIA' नाम का अनुचित तरीके से प्रयोग करने का आरोप लगाया है। मिश्रा ने इन राजनीतिक दलों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।