विप्रो कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण 4 हफ्तों के लिए दुनियाभर में बंद करेगी दफ्तर

विप्रो ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण कंपनी दुनियाभर में अपने दफ्तरों को अगले 4 हफ्तों के लिए बंद कर रही है। सीईओ थिएरी डेलापोर्ट ने कहा कि हालात को देखते हुए कंपनी दोबारा ऑफिस खोलने पर विचार करेगी। हालांकि विप्रो के सीनियर एग्ज़ीक्यूटिव सितंबर 2021 से हफ्ते में दो बार दफ्तर जाते हैं।