विप्रो द्वारा फ्रेशर्स को कम वेतन की पेशकश करने वाला ईमेल ऑनलाइन आया सामने
विप्रो द्वारा फ्रेशर्स को ₹6.5 लाख का सालाना पैकेज ऑफर किए जाने के बाद ₹3.5 लाख/वर्ष की पेशकश करने वाला ईमेल ऑनलाइन सामने आया है। ईमेल में लिखा है, "फिलहाल हमें ₹3.5 लाख के सालाना पैकेज के साथ...भर्ती के लिए कुछ प्रोजेक्ट इंजीनियर की ज़रूरत है।" बकौल विप्रो, बदलते मैक्रो एनवायरमेंट को देखते हुए ऑनबोर्डिंग योजनाओं में बदलाव करना पड़ा।