विभाग यह सुनिश्चित करें कि अस्थाई कर्मियों को ठेकेदारों से दिवाली बोनस मिले: दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार के श्रम आयुक्त ने 15 सितंबर को एक सर्कुलर जारी कर अपने सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि उन्होंने जिन ठेकेदारों के साथ काम किया है वे अपने अस्थाई कर्मियों को 'दिवाली बोनस' दें। सर्कुलर में कहा गया है कि जो ठेकेदार बोनस नहीं देंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।