भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा ने गुरुवार को कहा कि विभाजन के खिलाफ हमेशा सतर्क रहना चाहिए और एकता से ही शांति व प्रगति मिल सकती है। अमृतसर में 'विभाजन संग्रहालय' का दौरा करने के बाद संग्रहालय की आगंतुक पुस्तिका में रमणा ने लिखा, "यह संग्रहालय हमें...हमारे दुखद अतीत की याद दिलाता है और हमें...विभाजनों के खिलाफ चेताता है।"