inshorts

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा व लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

संसद के मॉनसून सत्र में सोमवार को बढ़ती महंगाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच राज्यसभा व लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2-बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। आज सुबह दोनों सदनों की कार्यवाही 12-बजे तक स्थगित हुई थी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हम लोकसभा में महंगाई पर विस्तृत चर्चा चाहते हैं।"