विभिन्न राज्यों में पेट्रोल पर लगता है कितना टैक्स?

केंद्र के उत्पाद शुल्क के अलावा वैट और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती हैं। सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए सभी राज्यों में पेट्रोल का आधार मूल्य ₹100/लीटर मानकर इंडियन एक्सप्रेस का एक इन्फोग्राफिक दर्शाता है कि महाराष्ट्र में ₹65.22, दिल्ली में ₹48.5 और तेलंगाना में ₹64.3 टैक्स लगता है। .