विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में गुरुवार को ₹2,775 प्रति किलोलीटर या 2.3% की कटौती के बाद दिल्ली में इसकी कीमत ₹1,17,587.64 प्रति किलोलीटर हो गई है। इससे पिछले महीने एटीएफ कीमतों में ₹4,842.37 प्रति किलोलीटर या 4.19% की बढ़ोतरी की गई थी। गौरतलब है कि विमानन कंपनियों की परिचालन लागत में से करीब 40% हिस्सा ईंधन का होता है।