विमान की सीट के नीचे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बरामद हुआ ₹61 लाख का सोना

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दुबई से आए इंडिगो के एक विमान की सीट के नीचे से 29 स्टिक और पेस्ट के रूप में ₹61 लाख का सोना बरामद किया है। बतौर रिपोर्ट्स, कस्टम विभाग ने शनिवार को विमान की तलाशी ली थी जिसमें यह सोना बरामद हुआ और तस्करी को लेकर यात्रियों की सूची खंगाली जा रही है।