विमान में सिगरेट पीने के मामले में इन्फ्लुएंसर कटारिया के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट सर्कुलर

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। स्पाइसजेट के विमान के अंदर सिगरेट पीते कटारिया का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद से वह फरार है। वहीं, देहरादून (उत्तराखंड) में बीच सड़क पर शराब पीने के मामले में कटारिया के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी हुआ था।