दिल्ली की अदालत ने विमान में सिगरेट पीने को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया है। डीसीपी (आईजीआई एयरपोर्ट) तनु शर्मा ने बताया, "हमारी टीमों ने हाल में कटारिया के एक ठिकाने पर दबिश दी थी लेकिन वह नहीं मिला।" उन्होंने कहा, "उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी है। हम जल्द उसे गिरफ्तार करेंगे।"