विमानों में खराब सीटें देने को लेकर यात्री को ₹1 लाख देगी एअर इंडिया
मुंबई की उपभोक्ता अदालत ने एअर इंडिया को दिल्ली-टोरंटो जाने और टोरंटो-दिल्ली आने के दौरान विमानों में यात्री को खराब सीटें देने के चलते हुई परेशानी को लेकर यात्री को ₹1 लाख का भुगतान करने का आदेश दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, यात्री को 14-घंटे की उड़ान के दौरान सीटों के ठीक नहीं होने के कारण पीठ दर्द की समस्या हुई।