दक्षिणी वियतनाम में भीषण गर्मी के कारण झीलें सूख गई हैं जिससे लाखों मछलियां मर गई हैं। वियतनाम के डोंग नाई प्रांत के एक निवासी ने बताया है कि मछलियों के मरने के कारण आ रही बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। डोंग नाई में वर्ष-1998 के बाद पहली बार अप्रैल में इतनी ज़्यादा गर्मी पड़ी है।