विराट को अहंकार छोड़ना होगा, हम बल्लेबाज़ विराट को नहीं खो सकते: कपिल देव

1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने कहा है कि विराट कोहली को अपना अहंकार छोड़ना होगा और युवा क्रिकेटर के तहत खेलना होगा। उन्होंने कहा, "विराट को नए कप्तान व खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करना चाहिए। हम बल्लेबाज़ विराट को बिलकुल नहीं खो सकते।" बकौल कपिल, "मुझे यकीन है कि उन्होंने टेस्ट कप्तानी छोड़ने से पहले काफी सोचा होगा।"