विराट कोहली अद्भुत हैं, मुझे लगता है कि वह मुझसे अधिक कुशल हैं: सौरव गांगुली

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि उन्हें लगता है कि विराट कोहली उनसे ज़्यादा कुशल हैं। उन्होंने कोहली को 'अद्भुत' बताते हुए कहा, "हम अलग-अलग पीढ़ियों में खेले। मैं अपनी पीढ़ी में खेला। वह अभी खेल रहे हैं और शायद मुझसे अधिक मैच खेलेंगे। फिलहाल मैंने कोहली से अधिक खेला है लेकिन वह मुझसे आगे निकल जाएंगे।"