विराट कोहली और रोहित शर्मा साथ खाते हैं, साथ बैठते हैं और साथ प्लान करते हैं: चेतन शर्मा

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच तनाव की खबरों को लेकर मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा है कि रोहित और कोहली के बीच सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि दोनों भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने को लेकर बहुत अच्छे से प्लान करते हैं। उन्होंने आगे कहा, "वह साथ खाते हैं...साथ बैठते हैं...और साथ प्लान करते हैं।"