गौतम गंभीर ने कई लोगों के सुझाव 'विराट कोहली को टी20 विश्व कप-2022 में ओपन करना चाहिए' पर कहा, "उनके ओपनिंग को लेकर बकवास शुरू न करें...रोहित शर्मा और के.एल. राहुल के होने पर...वह ओपन नहीं कर सकते।" उन्होंने कहा, "इस पर बहस नहीं होनी चाहिए।" कोहली ने एशिया कप-2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करते हुए शतक बनाया था।