टी20 विश्व कप-2024 में बुधवार को अमेरिका के खिलाफ मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के गोल्डन डक पर आउट होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिऐक्शन वायरल हो गया। कोहली के अमेरिकी पेसर सौरभ नेत्रवलकर की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट होने पर रोहित के चेहरे के हाव-भाव बदल गए और वह हैरान दिखे।