'विराट कोहली को कॉन्फिडेंस की ज़रूरत है? क्या बात कर रहे हो यार': पत्रकार से रोहित शर्मा

सीमित ओवरों के भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा है, "विराट कोहली को कॉन्फिडेंस की ज़रूरत है? क्या बात कर रहे हो यार?" दरअसल, पत्रकार ने उनसे पूछा था कि 2 साल में अंतर्राष्ट्रीय शतक नहीं बनाने वाले कोहली को टीम प्रबंधन कैसे कॉन्फिडेंस दे रहा है। उन्होंने कहा, "टीम प्रबंधन...इसे लेकर चिंतित नहीं है।"