inshorts

कोहली ने भारतीय टीम का बायो-बबल छोड़ा, उन्हें बीसीसीआई ने दिया 10 दिन का ब्रेक: रिपोर्ट्स

पीटीआई के मुताबिक, वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टी20I के बाद विराट कोहली ने भारतीय टीम का बायो-बबल छोड़ दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, कोहली को बीसीसीआई ने 10-दिन का ब्रेक दिया है और वह श्रीलंका के खिलाफ टी20I सीरीज़ में नहीं खेलेंगे। पीटीआई के अनुसार, "सभी प्रारूपों में खेलने वालों को समय-समय पर बायो-बबल से ब्रेक देने की नीति लागू होगी।"