विराट कोहली खुद को आईपीएल कप्तान के तौर पर असफल मानेंगे: माइकल वॉन
आरसीबी के कप्तान के तौर पर विराट कोहली के अंतिम मैच के बाद पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि आईपीएल कप्तान के रूप में उनकी विरासत होगी कि उन्होंने कोई खिताब नहीं जीता। उन्होंने कहा, "मैं निश्चित रूप से यह नहीं कह रहा कि वह (असफल) हैं...लेकिन कोहली खुद को आईपीएल कप्तान के तौर पर असफल मानेंगे।"