विराट कोहली द्वारा एक हाथ से कैच लेने के बाद वायरल हुआ शंकर बसु को लेकर उनका ट्वीट

विराट कोहली द्वारा छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच लेकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को आउट करने के बाद उनका आरसीबी के स्ट्रेंथ व कंडिशनिंग कोच शंकर बसु को लेकर ट्वीट वायरल हुआ है। ट्वीट में लिखा था, "अच्छी कोशिश और अच्छे कैच के बीच का अंतर जिम में की गई आपकी मेहनत है- शंकर बसु।"