विराट कोहली ने आरसीबी की जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ियों को दिए टिप्स

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली बुधवार रात आईपीएल 2021 में आरसीबी की 7 विकेट से जीत के बाद यशस्वी जायसवाल और महिपाल लोमरोर सहित राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ियों को टिप्स देते नज़र आए। आरसीबी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "युवाओं का मार्गदर्शन करने का मौका कभी नहीं चूकना चाहिए।" आईपीएल ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया है।