विराट कोहली ने कहा था 'रॉयल तो है ही तू': राजस्थान रॉयल्स द्वारा खरीदे जाने को लेकर चहल

आईपीएल मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स द्वारा खरीदे जाने को लेकर युजवेंद्र चहल ने कहा है, "विराट कोहली ने मुझे बधाई देते हुए कहा था 'रॉयल तो है ही तू'।" चहल ने कहा, "मैंने उनके मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखा है...उन्होंने मुझे मैदान पर काफी आज़ादी दी फिर चाहे वह आरसीबी के लिए खेलते वक्त हो या भारत के लिए।"