विराट कोहली ने जीटी के शाहरुख को रन आउट करने के बाद उन्हें दिया फ्लाइंग किस, वायरल हुई तस्वीर

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को बेंगलुरु में आईपीएल 2024 के मैच में जीटी के बल्लेबाज़ शाहरुख खान को रन आउट करने के बाद उन्हें फ्लाइंग किस दिया। फ्लाइंग किस देते कोहली की तस्वीर वायरल हो गई है। कोहली ने शाहरुख को जीटी की पारी के 13वें ओवर में 37(24) के स्कोर पर रन आउट किया था।