विराट कोहली ने डीन एल्गर को किया स्लेज, कहा- आपको लगता है कि आप मुझे चुप करा सकते हैं

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर को स्लेज किया। कोहली स्टंप माइक पर 'डीन...13 साल से बोल रहा हूं...आपको लगता है...कि आप मुझे चुप करा सकते हैं' कहते सुने गए। वायरल वीडियो में कोहली कह रहे हैं, "अविश्वसनीय...पिछले मैच में मैन ऑफ द मैच वाले प्रदर्शन के बाद...जसप्रीत...(बुमराह)...से भाग रहे हो।"