विराट कोहली ने रचिन रवींद्र के आउट होने पर उनकी ओर गुस्से में किए इशारे, वीडियो हुआ वायरल
शुक्रवार को सीएसके और आरसीबी के बीच आईपीएल 2024 के उद्घाटन मैच के दौरान आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सीएसके के रचिन रवींद्र के आउट होने पर उनकी ओर गुस्से में इशारे किए जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रवींद्र 37(15) रन बनाकर आउट हुए थे। सीएसके ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया।