विराट कोहली ने शेयर की अपने बचपन की तस्वीर, कहा- खाओ पियो ऐश करो

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह खाते हुए दिख रहे हैं। 2001 के पंजाबी गाने के बोल का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, "खाओ पियो ऐश करो मित्रो...दिल पर किसी दा दुखायो ना। (दोस्तों, खाओ पियो और मज़े करो लेकिन किसी का दिल मत दुखाओ।)"