पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने कहा है कि उन्होंने 2014 में आरसीबी में रहने के दौरान विराट कोहली को जसप्रीत बुमराह के बारे में बताया था और उन्हें टीम में लेने के लिए कहा था। पार्थिव ने कहा, "विराट ने जवाब दिया- छोड़ यार...ये बुमराह-वुमराह क्या करेंगे।" बकौल पार्थिव, कोहली तब बुमराह के बारे में ज़्यादा नहीं जानते थे।