ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020-21 की टेस्ट सीरीज़ में भारत के सर्वाधिक विकेट लेने वाले पेसर मोहम्मद सिराज ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद विराट कोहली ने उनसे कहा था, "तुमने ऑस्ट्रेलिया में जो किया है...वह अविश्वसनीय है।" सिराज ने कहा, "(कोहली ने आगे कहा) मियां, तुमने वहां जो किया है...उसे कोई नहीं भूल सकता...ऐसे ही करते रहो।"