विराट कोहली के भारतीय टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट किया, "शानदार कार्यकाल के लिए बधाई।" उन्होंने आगे कहा, "विराट ने भारतीय टीम को आक्रामक बनाया जिसने भारतीय और विदेशी मैदान दोनों जगह शानदार प्रदर्शन किया...ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में टेस्ट जीत खास रही।" बीसीसीआई ने कोहली को उनके 'सराहनीय नेतृत्व गुणों' के लिए बधाई दी।