न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टी20 विश्व कप फाइनल में सर्वाधिक स्कोर बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की है। टी20 विश्व कप-2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विलियमसन ने 10 चौके व 3 छक्के की बदौलत 48-गेंद पर 85-रन बनाए। वेस्टइंडीज़ के मार्लन सैमुअल्स ने टी20 विश्व कप-2016 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 85*(66) रन बनाए थे।