यूक्रेन को लेकर पश्चिमी देशों से तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह विवाद का 'राजनयिक समाधान' खोजने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "हालांकि, रूस के हित और...नागरिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा।" उनका यह बयान यूएस, यूके, ऑस्ट्रेलिया व कनाडा द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद आया है।