मुंबई इंडियंस के खिलाफ 'विवादास्पद आउट' दिए जाने के बाद आरसीबी के विराट कोहली के रिऐक्शन का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें कोहली को गुस्से में ज़मीन पर बल्ला मारते और पविलियन वापस जाते समय बुदबुदाते हुए देखा जा सकता है। थर्ड अंपायर ने ऑन-फील्ड अंपायर के फैसले को बरकरार रखते हुए कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया था।