इडुक्की (केरल) में एक 35-वर्षीय विवाहित महिला ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमी पर तेज़ाब फेंक दिया और घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बकौल पुलिस, दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी और वे रिलेशनशिप में थे। हालांकि, बाद में शख्स को पता चला कि महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं तो उसने रिश्ते तोड़ लिए।