विवाहिता को पूर्ण स्त्रीत्व के लिए मां बनना ज़रूरी: शख्स को परोल देते हुए एचसी

राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में उम्रकैद की सज़ा काट रहे एक शख्स को संतान उत्पत्ति की इच्छा के आधार पर 15 दिन की परोल दी है। हिंदू दर्शन के चार पुरुषार्थ (धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष) का हवाला देते हुए अदालत ने कहा, "विवाहित महिला के लिए स्त्रीत्व को पूरा करने की खातिर संतान पैदा करना ज़रूरी है।"