विवाहेतर संबंध स्वीकार करने पर इंडोनेशिया में महिला को सरेआम मारे गए 100 कोड़े
इंडोनेशिया में एक महिला को विवाहेतर संबंध स्वीकार करने पर व्यभिचार के जुर्म में सरेआम 100 कोड़े जबकि उसके पार्टनर को 15 कोड़े मारे गए। महिला के कथित तौर पर दर्द सहन ना कर पाने पर इसे कुछ देर के लिए रोका गया। सज़ा इस्लामिक शरिया कानून के तहत दी गई जो कोड़े मारने की सज़ा की अनुमति देता है।