फिल्ममेकर व 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी ने कल कहा था कि मैं जो फिल्में बनाता हूं उसके लिए बीजेपी मुझे फंड देती है।" अग्निहोत्री के मुताबिक, कुछ नेताओं-पत्रकारों ने उनका जीना मुश्किल कर दिया है।