विशाखापत्तनम होगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी: मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने घोषणा की है कि विशाखापत्तनम (वाइज़ैग) राज्य की नई राजधानी होगी। दिल्ली में इंटरनैशनल डिप्लोमैटिक अलायंस मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा, "मैं (मुख्यमंत्री कार्यालय) भी विशाखापत्तनम में शिफ्ट हो जाऊंगा।" पिछले कई वर्षों से विपक्ष और अन्य समूह राजधानी को अमरावती से विशाखापत्तनम शिफ्ट करने का विरोध कर रहे हैं।