राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को ढाका (बांग्लादेश) में 50वें विजय दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, "भारतीय सशस्त्र बलों के 122 सदस्यीय त्रि-सेवा दल ने भी विजय दिवस समारोह में भाग लिया।" वहीं बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद ने ढाका में राष्ट्रीय परेड ग्राउंड में परेड की समीक्षा की।